रामपुरा। नगर में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय मासूम बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अली हुसैन नामक बालक घर में सो रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे दो-तीन जगह काट लिया।
परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय रामपुरा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद परिवार और नगर में शोक की लहर छा गई। रामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।