रामपुरा। बादीपुरा मोहल्ला निवासी शब्बीर हुसैन (50), पिता मुबारक हुसैन जो वर्तमान में तहसील कार्यालय रामपुरा में कोटवार पद पर कार्यरत थे, ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार परिजन उन्हें तत्काल शासकीय चिकित्सालय रामपुरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। रामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।