BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2026, 4:13 pm
NEWS : साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 27 लाख के 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद, प्रतापगढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिली बड़ी सफलता, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर सेल एवं विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 27 लाख रुपये कीमत के 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोधा के मार्गदर्शन में की गई। भारत सरकार द्वारा विकसित सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से साइबर सेल एवं जिले के सभी थानाधिकारियों ने अलग-अलग थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्टों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 121 मोबाइल फोन ट्रेस किए।

बरामद मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं संबंधित थानों में मोबाइल धारकों को विधिवत सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपने गुमशुदा मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रतापगढ़ पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि आमजन को राहत पहुंचाने एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिस अब गुमशुदा मोबाइलों की त्वरित ट्रैकिंग कर उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने में सफल हो रही है।

इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा जिले में पुलिस की जनसेवा एवं तकनीकी दक्षता की व्यापक सराहना हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE