खरगोन। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अमृत कंठ अभियान के तहत पत्रकार साथियों को सकोरे भेंट किए गए। अभियान सदस्यों ने घर, कार्यालय और आसपास पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की।
अभियान के राकेश वर्मा ने बताया कि तेज गर्मी और पानी की कमी से कई पक्षियों की जान जा रही है। ऐसे में लोगों को संवेदनशील बनाकर अधिक से अधिक स्थानों पर पानी रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 500 सकोरे वितरित किए जा चुके हैं।
राकेश वर्मा ने कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने की बड़ी ताकत है और पत्रकारों की एक अपील हजारों लोगों को प्रेरित कर सकती है। पत्रकारों ने भी अभियान की सराहना करते हुए आमजन से पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की।
इस अवसर पर प्रतीक भावसार, धर्मेंद्र पगारे, रोहित यादव, दिलीप सोनी, हेमंत आलिवाल, जितेंद्र गुप्ता, सुखदेव मनाग्रे सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संदेश दिया “जहाँ तक हमारी पहुँच है, वहाँ तक पानी अवश्य पहुँचे।