BREAKING NEWS
KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2026, 5:48 pm
KHABAR : चीलर नदी की हालत देख दंग रह गए सांसद, गंगा दशमी पर पूजा करने पहुंचे थे रोडमल नागर, बोले- अकेली सरकार कुछ नहीं कर सकती, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। मध्य प्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्रोतों को बचाने के दावे तो बड़े-बड़े किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गंगा दशमी के अवसर पर शाजापुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर खुद राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रोडमल नागर भी हैरान रह गए।


जिस नदी का पूजन करने पहुंचे, वह बन चुकी थी नाला
सांसद रोडमल नागर शाजापुर की ऐतिहासिक चीलर नदी का पूजन करने पहुंचे थे। जैसे ही वे नदी के तट पर पहुंचे, वहां की दुर्दशा देखकर दंग रह गए। दशकों से शहर की जीवनदायिनी रही चीलर नदी आज पूरी तरह से एक गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है। नदी में चारों तरफ गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ था। इसके बावजूद सांसद ने चीलर नदी का विधि-विधान से पूजन किया और उसे चुनरी भी चढ़ाई।


सांसद का बयान “नदी की गंदगी देखकर पीड़ा हुई”
इस बदहाली को लेकर जब मीडिया ने सांसद रोडमल नागर से सवाल किया तो उन्होंने अपनी लाचारी और चिंता दोनों व्यक्त की। सांसद ने कहा नदी की यह स्थिति देखकर मुझे गहरी पीड़ा हुई है। लेकिन मैंने वहां उपस्थित सभी लोगों से अनुरोध किया है कि हम पूजन तो कर ही रहे हैं पर क्या इसके साथ-साथ हम इसे साफ रखने का संकल्प ले सकते हैं? चाहे हम 4 लोग हों या 10 लोग, यह काम सिर्फ अकेली सरकार का नहीं है। जब तक पूरा समाज उठकर खड़ा नहीं होगा, तब तक नदियां शुद्ध नहीं हो सकतीं।


जिम्मेदारों के सुस्त रवैये ने बिगाड़ी नदी की सूरत
गौरतलब है कि चीलर नदी की सफाई और इसके जीर्णाेद्धार को लेकर पिछले कई सालों में करोड़ों के बजट और कई बड़े अभियानों के दावे किए जा चुके हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के सुस्त रवैये के कारण यह नदी आज अपनी पहचान खो चुकी है। आज का यह वाकया साफ दिखाता है कि अभियान सिर्फ कागजों और औपचारिकता तक ही सीमित रह गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE