मंदसौर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत “माय भारत” द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, मंदसौर के समन्वय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली विषय पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मई को शासकीय वेयरहाउस, भूनियाखेड़ी में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं प्रतिभागियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली, खाद्यान्न भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा हितग्राहियों तक राशन पहुंचाने की प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।
इस दौरान प्रतिभागियों को शासकीय वेयरहाउस का अवलोकन कराया गया तथा खाद्यान्न के संग्रहण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं वितरण संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर युवाओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम में युवाओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए व्यवस्थाओं को समझा तथा अधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।