BREAKING NEWS
KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 10:23 am
KHABAR : आजादी के बाद भी सड़क से वंचित मढ़ा पुरवा, ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में दिया धरना, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिले के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टटम पंचायत के मढ़ा पुरवा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। चिलचिलाती धूप और 44 डिग्री तापमान के बीच ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी धरने पर बैठे नजर आए।


ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक गांव तक पहुंचने के लिए केवल तीन किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। सड़क नहीं होने के कारण खासकर बारिश के दिनों में गांववासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


ग्रामीण सूरज अहिरवार ने बताया कि ग्राम टटम से मढ़ा पुरवा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में गांव का संपर्क कट जाता है और बच्चों की पढ़ाई सहित रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।


ग्रामीणों का कहना था कि वे अपनी समस्या लेकर कलेक्टर पार्थ जायसवाल से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद सभी लोग कलेक्टर कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए।


धरने की सूचना मिलने पर छतरपुर तहसीलदार पीयूष दीक्षित और एसडीएम प्रशांत अग्रवाल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत कर ज्ञापन लेने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण कलेक्टर से सीधे मुलाकात की मांग पर अड़े रहे।


गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में भी मढ़ा पुरवा गांव के लोग सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। अब देखना होगा कि बारिश से पहले प्रशासन ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर पाता है या नहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE