रामपुरा। आगामी बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर रामपुरा में सोमवार शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर नगर परिषद को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में मनासा एसडीएम किरण आंजना, एसडीओपी निकिता सिंह, तहसीलदार मृग्रेन्द सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी विपिन मसीह, सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी एवं विद्युत विभाग के सुपरवाइजर हरिश्चंद्र जोशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों समुदायों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी मौजूद रहे।