BREAKING NEWS
KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 11:51 am
KHABAR : अपनी बहन नर्मदा से मिलने आती हैं मां गंगा, स्नान से मिलता है दोगुना पुण्य, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 251 दीपों से शाम को भव्य महाआरती, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार को नर्मदापुरम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सूर्याेदय से पहले, सुबह 5 बजे से ही मां नर्मदा के प्रमुख घाटों सेठानी घाट, कोरी घाट, गोंदरी घाट और विवेकानंद घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य कर रहे हैं।


गंगा स्नान के समान ही पुण्य मिलता
पंडित शुभम दीक्षित ने बताया कि ​धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज ही के दिन भगीरथ कठिन तपस्या के बाद मां गंगा को धरती पर लाए थे। ऐसी भी मान्यता है कि इस विशेष दिन मां गंगा अपनी बहन नर्मदा से मिलने आती हैं, इसलिए आज नर्मदा में स्नान करने से गंगा स्नान के समान ही पुण्य मिलता है।​


आयोजन को 16 साल पूरे
शाम 7ः30 बजे सेठानी घाट पर बनारस की तर्ज पर 251 दीपों से मां नर्मदा की भव्य महाआरती की जाएगी। महाआरती के संयोजक प्रशांत मुन्नू दुबे ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 2010 में गंगा दशहरा के दिन ही हुई थी। आज इस भव्य आयोजन को 16 साल पूरे हो रहे हैं, जिसे लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सेठानी घाट, कोरी घाट, परमहंस और विवेकानंद घाट समेत जिले के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल, होमगार्ड के जवान और गोताखोरों की टीमें लगातार घाटों पर मुस्तैद रहकर निगरानी कर रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE