BREAKING NEWS
BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 12:27 pm
BIG NEWS : दिव्यांग व्यक्ति ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, आर्थिक सहायता व पेंशन की मांग, बैटरी ट्राईसाइकिल और राशन सुविधा नहीं मिलने से परेशान, जीवनयापन के साधन भी नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी दयनीय स्थिति को लेकर कलेक्टर से आर्थिक सहायता, दिव्यांग पेंशन, बैटरी संचालित ट्राईसाइकिल एवं राशन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

बिसलवास सोनगिरा निवासी भूरसिंह पिता रामसिंह ने आवेदन देकर बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं तथा उनके परिवार में कोई सहारा देने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया कि न तो उन्हें दिव्यांग पेंशन प्राप्त हो रही है और न ही राशन सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली बैटरी संचालित ट्राईसाइकिल भी उन्हें अब तक नहीं मिली है।

भूरसिंह ने बताया कि जीवनयापन के लिए उनके पास कोई स्थायी साधन नहीं है और मजबूरी में उन्हें भीख मांगकर गुजर-बसर करनी पड़ रही है। कई बार उन्हें भूखे-प्यासे भी रहना पड़ता है।

उन्होंने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उनकी असहाय स्थिति को देखते हुए शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा दिव्यांग पेंशन, राशन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE