BREAKING NEWS
KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 1:56 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ बस हादसा- जिला कलक्टर का अस्पताल दौरा, घायलों से की मुलाकात, लापरवाही पर अपनाया सख्त रुख, जांच के दिए आदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के बागुंड गांव के पास हुए निजी बस हादसे के बाद जिला कलक्टर डॉ. मंजू जिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह बस चित्तौड़गढ़ से श्रद्धालुओं को सांवलियाजी मंदिर ले जा रही थी, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

जिला कलक्टर ने घायलों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनकी स्थिति जानी तथा चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन घायलों और परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। बस में सवार यात्रियों द्वारा तेज गति को हादसे का कारण बताए जाने पर उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

जिला कलक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कचरा प्रबंधन को लेकर नगर परिषद को नियमित एवं व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश चंद्र धाकड़, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश वैष्णव, सीएमएचओ ताराचंद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE