BREAKING NEWS
KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 2:53 pm
KHABAR : मुरैना में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अनदेखी, वन विभाग की चौकी के सामने से बेखौफ दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, कार्रवाई पर उठे सवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। अवैध रेत परिवहन को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वन विभाग की चौकी और विभागीय कार्यालय के सामने से लगातार रेत से भरे ट्रैक्टर गुजरने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

दोपहर के समय वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वन विभाग द्वारा लगाए गए चेक पॉइंट के सामने से एक के बाद एक रेत से भरे ट्रैक्टर निकल रहे हैं, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारी किसी प्रकार की कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है, जबकि रेत माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। घड़ियाल केंद्र और विभागीय कार्यालय के सामने से खुलेआम हो रहे इस अवैध परिवहन ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों का कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने की जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की है, तो फिर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

लगातार सामने आ रहे वीडियो और तस्वीरें यह संकेत दे रही हैं कि कहीं न कहीं विभागीय लापरवाही या मिलीभगत के चलते रेत माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या जिम्मेदारों पर कोई सख्त कार्रवाई होती है या नहीं।

वन विभाग की चौकी के सामने से धड़ल्ले से निकल रहे रेत माफिया, जिम्मेदार विभाग पर उठे गंभीर सवाल!

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE