BREAKING NEWS
KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 3:08 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में 113 आवेदन, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, सुम्मीबाई को 15 हजार की सहायता, ट्रांसफार्मरों से हटेगा अतिक्रमण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए 113 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश दिए।

जरूरतमंद को रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता- 
बालागंज निवासी सुम्मीबाई को परिवार के भरण-पोषण हेतु रेडक्रॉस सोसायटी से 15 हजार रुपये की तत्काल सहायता स्वीकृत करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।

मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश-
ग्वालटोली निवासी महिला के आवेदन पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर संबंधित मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया जाए।

ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा की सख्त समीक्षा-
कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया जाए तथा उनके आसपास से अतिक्रमण, कबाड़ एवं ज्वलनशील सामग्री तुरंत हटाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।

जनसुनवाई में अधिकारी रहे उपस्थित-
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बीएस कलेश सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर प्रशासन ने शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE