BREAKING NEWS
KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 4:14 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत शिविर का आयोजन, 608 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 100 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जनभागीदारी सप्ताह एवं गरिमा उत्सव शिविर का आयोजन 25 मई 2026 तक किया गया। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न ग्रामों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 608 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा 38 ग्रामीणों का उपचार कर औषधियां प्रदान की गईं।

अभियान के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत 100 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इनमें दलपतपुरा में 19, धाकड़खेड़ी में 13, दंतलई में 9, कोज्या एवं परिछा में 20, कानोड़ में 15, पालरी में 5, डुंगरपुर में 15 तथा बिलवास में 4 हितग्राही शामिल रहे।

इसके साथ ही चयनित ग्रामों में 32 किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराया गया। धाकड़खेड़ी एवं दंतलई में 6 डिजिटल जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा डुंगरपुर एवं बाणदा में 29 आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही 34 किसानों की फार्मर आईडी तैयार की गई।

ग्राम बाणदा में 10 नए बैंक खाते खुलवाए गए तथा 2 खाद्यान्न पर्चियां जारी की गईं। पालरी में 10 खाद्यान्न पर्ची बनाई गई। इसके अतिरिक्त 36 आयुष्मान कार्ड एवं 32 समग्र आईडी तैयार की गईं। झांझरवाड़ा में 2 वृद्धावस्था पेंशन प्रकरण भी बनाए गए। यह जानकारी जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री राकेश राठौर द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE