मनासा। भाजपा नेता और पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए एक तीखा और स्पष्ट बयान दिया है। राठौर ने कहा कि विपक्ष को अपनी ऊर्जा इधर-उधर की निरर्थक बातों में खर्च करने के बजाय सीधे क्षेत्र के विकास और जन-मुद्दों पर केंद्रित करनी चाहिए क्या बोले भाजपा नेता दिनेश राठौर ने कहा मनासा की जनता जागरूक है और वह विकास कार्यों का लेखा-जोखा चाहती है। कांग्रेस के साथी और कार्यकर्ता केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं, जो क्षेत्र के विकास में बाधक है। जनता को यह जानने में कोई रुचि नहीं है कि कौन क्या कह रहा है, जनता यह देखना चाहती है कि उनके लिए क्या किया जा रहा है मुद्दों की राजनीति की आवश्यकता श्री राठौर ने आगे जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए और उन विषयों पर बात करे जो सीधे जनता से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि नकारात्मक राजनीति का समय अब बीत चुका है अगर कांग्रेस सच में जनता की सेवा करना चाहती है, तो उन्हें व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी बंद कर धरातल के मुद्दों,जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा करनी चाहिए जनता चाहती है समाधान दिनेश राठौर ने अंत में कहा कि भाजपा विकास की नीति पर अडिग है और निरंतर कार्य कर रही है। कांग्रेस को भी अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए विकास के एजेंडे पर वापस लौटना चाहिए, क्योंकि मनासा का विकास ही हम सभी की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।