BREAKING NEWS
KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 4:25 pm
KHABAR : 21 दिनों की एकांत साधना पूर्ण कर लौटे बागेश्वर सरकार, नारायण पर्वत की परिक्रमा भी की और भगवान विष्णु की विशेष उपासना, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की वैकुण्ठ धाम में चल रही 21 दिवसीय कठोर साधना आज पूर्ण हो गई। इस दौरान उन्होंने नारायण पर्वत पर विशालकाय चट्टान के नीचे बनी एक छोटी सी गुफा में रहकर एकांत तपस्या की। साधना के पहले 11 दिन पूर्ण एकांत में कठोर तप करते हुए बिताए गए, जबकि शेष 10 दिनों तक प्राचीन खाकचोक हनुमना मंदिर में हनुमान साधना और आराधना जारी रही।


बताया जा रहा है कि इस दिव्य साधना के दौरान बागेश्वर सरकार ने नारायण पर्वत की परिक्रमा भी की और भगवान विष्णु की विशेष उपासना में लीन रहे। अब साधना पूर्ण होने के बाद उनकी भक्तों के बीच की दिव्य तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें श्रद्धालु आस्था और तपस्या का अद्भुत स्वरूप मान रहे हैं।


इस दौरान बद्रीनाथ में खाकचौक हनुमान मंदिर में अंतिम दिवस की साधना विराम तक बागेश्वर सरकार का इंतजार कर रहे देश-दुनिया से आए हुए भक्तों के बीच पहुंचे और बागेश्वर सरकार से श्रद्धालुओं ने उनकी साधना के 21 दिनों की बड़ी चर्चा की। इस दौरान कई भक्तों ने बताया कि, ष्सरकार, आपकी साधना के दौरान हमने अपनी टीम और परिवार के साथ आपकी साधना निर्विघ्न संपन्न हो, उसके लिए सुंदरकांड पाठ और सामूहिक प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ किया।


इस दौरान बागेश्वर सरकार से मिलने के लिए अयोध्या हनुमान गढ़ी से राजूदास जी महाराज भी पहुंचे और बागेश्वर सरकार से भेंट की और उनकी 21 दिवसीय साधना के बारे में चर्चा की।बागेश्वर महाराज ने साधना के दौरान बताया कि इस दिवसीय हनुमान साधना के दौरान भगवान नारायण पर्वत की परिक्रमा की। इस दौरान हमारे साथ बालकयोगेश्वर दास जी महाराज भी थे।


इस दौरान महाराज जी ने 21 दिवसीय साधना के दौरान बागेश्वर सरकार ने नारायण पर्वत की दुर्गम पहाड़ियों में 13 घंटे पैदल यात्रा की। इस दौरान वे 15 हजार फीट की ऊंचाई तक स्थित बर्फीले पहाड़ों पर पहुंचे। वहीं, बद्रीनाथ धाम के महंत बालक योगेश्वरदास जी महाराज ने भी नारायण पर्वत की पवित्र परिक्रमा पूर्ण की।


21 दिवसीय साधना के दौरान बागेश्वर धाम के अनुयायियों की बहुत याद आई।इस दौरान बागेश्वर सरकार ने एक फिल्मी गीत भी गुन गुनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE