BREAKING NEWS
KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 4:28 pm
NEWS : चोरी कांड में बड़ा एक्शन- कई मामलों के वांछित आरोपी सत्यनारायण उर्फ कल्लू पर इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किया फोटो और वीडियो क्लिप, शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव द्वारा सोमवार को निम्बाहेड़ा सहित जिले के चार क्षेत्रों में हुई घटनाओं के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति आरोपी को शरण देता है या उसकी मदद करता है तो उसे भी अपराध में बराबर का संलिप्त माना जाएगा।

निम्बाहेड़ा नगर में गत 28 अप्रैल 2026 को आमलिया बावजी रोड स्थित आशीष गर्ग के मकान से हुई लगभग पाँच लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले में आरोपी की पहचान सत्यनारायण उर्फ कल्लू पिता गोपाललाल सोनी निवासी कुम्भानगर, सदर थाना चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। आरोपी चित्तौड़गढ़ सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर नीमच, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा सहित विभिन्न थानों में 27 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना प्रभारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10,000 के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की पहचान से संबंधित सीसीटीवी फुटेज एवं फोटो भी जारी किए जा रहे हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत जिला पुलिस कंट्रोल रूम (7300453344) अथवा कोतवाली थाना निम्बाहेड़ा (01477220037) पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा नियमानुसार इनाम भी प्रदान किया जाएगा।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी को शरण देने या सहयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE