BREAKING NEWS
KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 4:31 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन थाना पुलिस और अज्ञात आरोपी, जब दिया इस घटना को अंजाम तो खाकी तक पहुंची शिकायत, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी, एक महिला को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना कपासन ने किसानों के खेतों से केबल एवं मोटर चोरी की घटनाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाली एक महिला कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में चोरी एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी कपासन हरजी लाल के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में कपासन पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण-
दिनांक 16 मई 2026 को प्रार्थी लक्ष्मीलाल गुर्जर निवासी कपासन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके खेत में लगी केबल तथा कुएं में लगी पाइपें अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई हैं। इस पर थाना कपासन में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं पूछताछ के आधार पर पूर्व में दो आरोपियों रमेशचंद्र भील एवं राजू कालबेलिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कपासन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से केबल एवं मोटर चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।

आगे की कार्रवाई में चोरी का माल खरीदने वाली महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की गई केबल बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके पश्चात उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
सज्जा जोगी पत्नी मांगीलाल, जाति कालबेलिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी करणपुर वल्लभनगर, जिला उदयपुर, हाल डबोक, उदयपुर।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE