चित्तौड़गढ़। श्री महाराणा कुंभा सेवा संस्थान परिसर में जौहर स्मृति संस्थान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में पदोन्नत हुए समाजजनों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जौहर स्मृति संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण सिंह बड़ोली सहित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सम्मानित पदाधिकारियों में भंवर सिंह, निर्मला कंवर, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, आदित्यवीर सिंह घटियावली एवं पुष्पेंद्र सिंह चौथपुरा शामिल रहे। इसके साथ ही योगेंद्र सिंह राणावत, नरेंद्र सिंह चौहान, अमर सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह बराड़ा, निर्मला कंवर, नरेंद्र सिंह राठौड़ एवं पुष्पराज सिंह सहित पदोन्नत हुए समाजजनों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष नारायण सिंह बड़ोली ने समाजहित के कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन व्यक्त किया। उन्होंने सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण एवं समाज के विकास के लिए सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में श्री महाराणा कुंभा सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप सिंह नाहरगढ़, कोषाध्यक्ष सम्पत सिंह शेखावत, सचिव राजेंद्र सिंह नरेला, छोटू सिंह शेखावत, मुकुंद सिंह, केसर सिंह, गोपाल सिंह, नारायण सिंह, भगवत सिंह, अभय सिंह, दिलीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, गणपत सिंह, भीम सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, हरीराज सिंह, ईश्वर सिंह, दशरथ सिंह, उदय सिंह, प्रदीप सिंह, प्रताप सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
संस्थान अध्यक्ष प्रदीप सिंह नाहरगढ़ ने अपने स्वागत उद्बोधन में संस्थान में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह नरेला ने किया, जबकि अंत में कोषाध्यक्ष सम्पत सिंह शेखावत ने उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।