BREAKING NEWS
BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल,.. <<     KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा,.. <<     KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : कुंभलगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर लॉयंस क्लब.. <<     BIG NEWS : 10 साल से फैला रखा था नशे का नेटवर्क,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     झाबुआ को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, बामनिया PHC.. <<     KHABAR : खरगोन बस स्टैंड से हटाए गए फुटकर दुकानदार,.. <<     KHABAR : परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक पर रोक.. <<     KHABAR : बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ... <<     दतिया उपचुनाव में सियासी बवाल, दामोदर यादव ने.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     JOB : नीमच जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के.. <<     KHABAR : उज्जैन में नशामुक्ति के लिए निकली.. <<     मुरैना जिले के जौरा में मचा बवाल, जमीन विवाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2026, 3:37 pm
NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी समारोह, नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व और सेवा की शपथ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बिरला शिक्षा केंद्र, चित्तौड़गढ़ में नवगठित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं अलंकरण हेतु इन्वेस्टिचर सेरेमनी समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरला सीमेंट फैक्ट्री एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन जयंत कांडपाल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक बैज एवं सैश पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए। विद्यालय के छात्र कप्तान के रूप में कर्णम डछोरा तथा छात्रा कप्तान के रूप में शांभवी चारस्वत ने पदभार ग्रहण किया।

मुख्य अतिथि जयंत कांडपाल ने परिषद के सभी पदाधिकारियों को निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय वह स्थान है, जहां व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं चरित्र का सशक्त निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

बिरला सीमेंट फैक्ट्री एजुकेशन सोसायटी के सचिव हेमंत किशोर श्रीवास्तव ने नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यालय की प्राचार्या रेखा यादव एवं शैक्षणिक निदेशक संजय गुप्ता ने परिषद के सदस्यों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यालय की गरिमा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान विद्यालय की स्काउट छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित एवं प्रभावशाली आयोजन की सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE