BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2026, 3:41 pm
KHABAR : पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने हज से लौटे हाजियों का किया सम्मान, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। जिला मुख्यालय पर हज यात्रा से लौटे हाजियों के सम्मान में शनिवार को पटेल गार्डन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा एवं उनकी टीम ने हाजियों का फूल-माला और शॉल पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में शहर के हाजी, उलेमा, धर्मगुरु, सामाजिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने कहा कि हज यात्रा से लौटे हाजियों का स्वागत करना उनकी वर्षों पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि हाजी पवित्र भूमि पर देश, प्रदेश, शहर और सभी नागरिकों की सुख-शांति, खुशहाली और अमन-चौन के लिए दुआएं मांगकर लौटे हैं, इसलिए उनका सम्मान करना सभी के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि शाजापुर की पहचान आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की रही है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सद्भाव को और मजबूती मिलती है। कराड़ा ने उलेमा और हज यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान हाजियों ने एक-दूसरे को हज की मुबारकबाद दी और देश में शांति, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ की। पूरे आयोजन का माहौल सौहार्द और सामाजिक सद्भाव से सराबोर रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE