मनासा। लायंस क्लब इंटरनेशनल के लायंस एक्शन संडे कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब मनासा द्वारा निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तुलसी, नीम, बिल्वपत्र, आम, सीताफल, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों का निरूशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के अस्तित्व के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की आवश्यकता है। पौधे न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्राकृतिक धरोहर के रूप में महत्वपूर्ण हैं। इसी उद्देश्य को लेकर पौधों का वितरण किया गया तथा सभी नागरिकों से पौधों की उचित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में एमजेएफ डॉ. राजेश पाटीदार, संभाग-3 के रीजन चेयरपर्सन रमेश मूंदड़ा, रीजन एडवाइजर कैलाश लड्ढा (निम्बाहेड़ा), लायंस क्लब अध्यक्ष महेश राठी, कार्यक्रम प्रमुख दीपक बसेर, अरुण बसेर, अनूप बम, रामानुज परवाल, एम.के. डे, के.सी. कमरिया, अंकित शारदा, प्रकाश झवर, अश्विन सोनी, विष्णु सोनी, नितिन जैन, यशवंत सोनी, प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।