नीमच। मालवा-मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र मंडफिया धाम स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन के लिए छायन से विशाल पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्री सांवलिया मित्र मंडल, छायन के तत्वावधान में आयोजित यह पदयात्रा 1 अगस्त, शनिवार को प्रातः 5 बजे चारभुजा नाथ मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी।
पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर सांवलिया सेठ के दरबार में मत्था टेकेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा देश में खुशहाली, अमन-चौन और गांव की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निकाली जा रही है। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ पैदल यात्रा करते हुए मंडफिया धाम पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।
श्री सांवलिया मित्र मंडल ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।