BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 4:20 pm
BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल, संत मोजनाथ पर कथित जानलेवा हमले को लेकर संत समाज में भारी आक्रोश, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद स्थित श्री गोरखनाथ आश्रम के संत श्री मोजनाथ उर्फ सुखलाल के साथ कथित जानलेवा मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को संत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में संत एवं समाजजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एवं सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में संत समाज ने आरोप लगाया कि संत मोजनाथ पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही आरोपियों पर मठ की भूमि हड़पने का प्रयास, धमकी देने तथा आश्रम की शांति भंग करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

संत समाज ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा संत मोजनाथ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान एसपी कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में संतों की मौजूदगी के कारण माहौल गंभीर बना रहा।

संत समाज ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं उचित कार्रवाई की जाएगी।

संत समाज ने उम्मीद जताई कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE