BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 4:36 pm
KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां विंध्यवासिनी धाम, भव्य चुनर यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, भक्तिमय माहौल ने मोहा मन, श्रीराम कथा का भी हो रहा भव्य आयोजन, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच से सटे ग्राम खेड़ा केसुंदा से गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम के लिए भव्य चुनर यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव की विभिन्न गलियों से होकर मां विंध्यवासिनी धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ चुनर अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

चुनर यात्रा के दौरान डीजे की भक्तिमय धुनों पर महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए माता रानी के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचने पर मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप नागदा एवं उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा नागदा ने चुनर यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं, धाम में पंडित प्रकाश मेनारिया के मुखारविंद से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां विंध्यवासिनी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण कर उन्हें सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE