नीमच। जिले से समीपस्थ राजस्थान के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में पंडित प्रकाश मेनारिया (बोरी वाले) के सान्निध्य में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में राजस्थान के पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की धर्मपत्नी सज्जन बाई आंजना ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा श्रीराम कथा में सहभागिता की। इस अवसर पर कथा वाचन कर रहे पंडित प्रकाश मेनारिया ने साफा एवं श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
मां विंध्यवासिनी धाम में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ कथा श्रवण कर रहे हैं, वहीं धार्मिक आयोजनों के चलते धाम में आस्था का विशेष माहौल बना हुआ है।