BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 7:09 pm
KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का पंचम दिवस धूमधाम से मनाया गया, गुरु-शिष्य परंपरा एवं संस्कृत के महत्व पर वक्ताओं ने रखे विचार, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए श्लोक एवं भजन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। सांदीपनि विद्यालय, मनासा में आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव के पंचम दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, संस्कृत भाषा के महत्व एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुवीर शर्मा (सरपंच संघ अध्यक्ष, मनासा), विजय शर्मा (मंडल अध्यक्ष, मनासा), विकास शर्मा (प्राचार्य, राजराजेश्वरी विद्यापीठ, भादवामाता) एवं गोविंद शर्मा (आचार्य, राजराजेश्वरी विद्यापीठ, भादवामाता) का विद्यालय के प्राचार्य बीएल. बसेर द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नीलू सोलंकी, बद्रीलाल मेनारिया एवं स्नेहलता बिश्नोई ने गुरु-शिष्य परंपरा एवं संस्कृत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, विद्यार्थी ईशिता, चंचल, निरंजन एवं रिद्धिमा ने श्लोक पाठ एवं भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में गुरु के महत्व एवं भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य संबंधों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरणादायी विचार कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन रोहित मांदले ने व्यक्त किया। अंत में गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE