BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 7:49 pm
BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से किशोर मजदूर का हाथ कटा, परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप, कार्रवाई और मुआवजे की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के मोरका मोड़ स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैक्ट्री में काम कर रहे एक किशोर मजदूर का हाथ मशीन की चपेट में आने से कट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, घायल कुलदीप भाटी फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बनने का प्रयास कर रहा था। परिजनों का दावा है कि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। काम के दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल की मां ने आरोप लगाया कि यदि फैक्ट्री में श्रमिकों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो उनका बेटा इस दर्दनाक हादसे का शिकार नहीं होता। उन्होंने कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बेटे का भविष्य अब अधर में लटक गया है।

परिजनों ने मोरका मोड़ स्थित जैन इको प्लास्ट फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा घायल किशोर को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियां नहीं बरती गईं, जिसके चलते एक किशोर मजदूर की जिंदगी प्रभावित हुई है।

इधर, मामले की जानकारी संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। हादसे में श्रम कानूनों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है या नहीं, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल जिला चिकित्सालय में घायल किशोर का उपचार जारी है और उसका परिवार न्याय एवं सहायता की उम्मीद लगाए बैठा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE