नीमच। नीमच से सटे ग्राम केसुंदा स्थित माँ विंध्यवासिनी धाम में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा अष्टमी महापर्व का आयोजन 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को दिनमान के अनुसार श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा।
इस अवसर पर दोपहर 1 बजे से चंडी हवन का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्रभर के श्रद्धालु भक्तजन सहभागिता कर माँ विंध्यवासिनी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
माँ विंध्यवासिनी धाम समिति एवं पंडित प्रदीप नागदा ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में शामिल होने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।