BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2026, 10:46 am
NEWS : हनुमान मंदिर में गूंजेगा सुंदरकांड पाठ, गुरु पूर्णिमा पर होगा दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर पालिका कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 28 एवं 29 जुलाई को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, महाआरती, गुरु पूजन एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

हनुमान मंदिर के महंत श्री रामजी शरण महाराज ने बताया कि प्रत्येक माह की भांति इस माह भी गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत 28 जुलाई (चतुर्दशी) को श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। पाठ के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित होगा। इस दौरान श्रद्धालु गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

महंत श्री रामजी शरण महाराज ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से दोनों दिवस आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE