BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2026, 10:50 am
NEWS : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर 2.21 लाख सीड्स बॉल्स से हरियाली का महाअभियान, चित्तौड़गढ़ दुर्ग को वर्षभर हरा-भरा बनाने का अनूठा प्रयास, 28 जुलाई को होगा बीजारोपण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद (भाविप) के देश के सर्वश्रेष्ठ रीजन उत्तर-पश्चिम द्वारा 28 जुलाई को पूरे राजस्थान में जस्ट थ्रो एंड ग्रो अभियान के तहत 2 लाख 21 हजार सीड्स बॉल्स बंजर पहाड़ियों, खाली भूमि एवं वन क्षेत्रों में डालकर हरियाली बढ़ाने का अभिनव अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक वनस्पति के संवर्धन को बढ़ावा देना है।

रीजनल संयोजक (पर्यावरण) कमल जैन ने बताया कि वर्तमान समय में घटते जंगलों के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हुआ है। प्रकृति, जीव-जंतु और मानव एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वर्षों से यह विचार था कि विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग वर्षा ऋतु में तो हरियाली से आच्छादित दिखाई देता है, लेकिन कुछ समय बाद चारों ओर सूनी पहाड़ियां नजर आती हैं। इसी सोच के साथ इस वर्ष सीड्स बॉल अभियान के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र को वर्षभर हराभरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रांतीय महासचिव सुधीर वोरा ने बताया कि सीड्स बॉल्स का निर्माण कम्पोस्ट खाद एवं तालाब की चिकनी उपजाऊ मिट्टी को गूंथकर किया गया है। प्रत्येक बॉल में जंगल जलेबी, इमली, कीकर, खाखरा, खिरनी, सीताफल, आंवला एवं जामुन जैसे वृक्षों के तीन से चार बीज डाले गए हैं। वर्षा ऋतु में इन्हें बंजर भूमि पर फेंकने अथवा मिट्टी में दबाने से बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप ले सकते हैं। यह वृक्षारोपण का सरल, रोचक एवं प्रभावी माध्यम है।

प्रांतीय संगठन सचिव नवीन वर्डिया ने बताया कि प्रांतीय संयोजक संतोष जैन के मार्गदर्शन में चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर एवं उदयपुर जिलों की 35 शाखाओं के माध्यम से 31 हजार से अधिक सीड्स बॉल्स का बीजारोपण किया जाएगा। वहीं, पूरे रीजन में सीड्स बॉल्स को दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए ड्रोन, गुलेल एवं गोफन का भी उपयोग किया जाएगा।

भाविप उत्कृष्ट चित्तौड़गढ़ शाखा के अध्यक्ष अभिषेक लोढ़ा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग के आसपास चार हजार से अधिक सीड्स बॉल्स डाली जाएंगी। इसके लिए शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों से अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

शाखा सचिव कुलदीप जागेटिया ने बताया कि व्यापक सर्वेक्षण के बाद दुर्ग क्षेत्र में सीड्स बॉल्स डालने के उपयुक्त स्थानों का चयन कर लिया गया है। 28 जुलाई को प्रातः 6 बजे से 8.30 बजे तक चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में सीड्स बॉल्स डाली जाएंगी। वहीं, चित्तौड़गढ़ शाखा द्वारा गोद ली गई कालिका गौशाला, नेतावलगढ़ पाछली स्थित पहाड़ियों पर दो हजार सीड्स बॉल्स छोटे-छोटे गड्ढों में दबाकर एवं फेंककर हरियाली बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

शाखा अध्यक्ष महेश नुवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9.30 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए पहाड़ी क्षेत्र में गड्ढे खोदने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। भाविप का यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ पर्यावरण का संदेश भी देगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE