BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2026, 1:37 pm
KHABAR : गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत मेगा हैप्पीनेस कोर्स सम्पन्न, 51 प्रतिभागियों ने सीखी सुदर्शन क्रिया, तनावमुक्त जीवन का मिला मंत्र, अब जुलाई माह की इस तारीख को होगा मेगा फॉलो-अप कार्यक्रम, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

जावरा। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जावरा के सरस्वती पुरम में आयोजित छह दिवसीय मेगा हैप्पीनेस कोर्स का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। सायंकालीन सत्र में आयोजित इस कोर्स में 51 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जिला ग्रामीण समन्वयक एस.एन. धाकड़ ने बताया कि कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम तथा विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक श्वास तकनीक श्सुदर्शन क्रियाश् का प्रशिक्षण आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक दीपेश मनसुखानी द्वारा दिया गया। प्रतिभागियों ने सुदर्शन क्रिया के माध्यम से चिंता, बेचौनी, चिड़चिड़ापन, भय एवं मानसिक तनाव जैसी समस्याओं में प्राप्त सकारात्मक अनुभवों को साझा किया।

कोर्स के दौरान अनेक रोचक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विशेष रूप से आयोजित श्निपुण रसोइया प्रक्रियाश् में प्रतिभागियों को छह समूहों में विभाजित किया गया, जिन्होंने निर्धारित समय में अपनी पाक-कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। इस गतिविधि ने प्रतिभागियों में टीम भावना एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान गायक एवं गिटार वादक दीपेश मनसुखानी ने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।

धाकड़ ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत 29 जुलाई को सरस्वती पुरम में मेगा फॉलो-अप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रावण मास में श्री अष्टापद जैन तीर्थ, हाट पीपलिया में 20 से 23 अगस्त तक वरिष्ठ फैकल्टी अमि पंड्या एवं आदरणीय खुमानसिंह चुंडावत के सान्निध्य में एडवांस कोर्स का आयोजन किया जाएगा। साथ ही रुद्र पूजा का विशेष आयोजन भी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऋतु सिसोदिया, प्रियल मनसुखानी, मालती दवे, नीतू सैनी, गुंजन लालवानी, गीता लालवानी, नीलम कर्नावट, तरुण चंचलानी, घनश्याम विजवा, डॉ. सुशील दवे, गोपाल कुमावत, उज्ज्वल भंडारी, लाला जोशी, संजय भंडारी सहित सभी समर्पित स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कोर्स के दोनों प्रशिक्षकों एस.एन. धाकड़ एवं दीपेश मनसुखानी ने सभी स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE