BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 10:14 am
KHABAR : वैष्णव बैरागी समाज छात्रावास मंदसौर के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेन्द्र बैरागी का जिला नीमच ने किया अभिनंदन, समाजजनों ने सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री वैष्णव बैरागी समाज छात्रावास, मंदसौर के अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र बैरागी (अत्री माताजी) के सर्वसम्मति से मनोनयन पर वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल, यशस्वी तथा जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कहा कि नरेन्द्र बैरागी सरल, मिलनसार एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके नेतृत्व में छात्रावास शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं संगठन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। छात्रावास समाज की एक अमूल्य धरोहर है, जो वर्षों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में एक दूरदर्शी एवं सक्रिय नेतृत्व इसके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेन्द्र बैरागी छात्रावास के विकास, नव निर्माण एवं विद्यार्थियों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी ट्रस्टियों, समाजजनों एवं वरिष्ठजनों के सहयोग से संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के विकास तथा समाजहित के अनेक रचनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।

वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा और संगठन है। छात्रावास जैसी संस्थाएं समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में नरेन्द्र बैरागी का अध्यक्ष पद पर चयन पूरे वैष्णव बैरागी समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। समाज को पूर्ण विश्वास है कि वे पारदर्शिता, सेवा भावना और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरे उतरेंगे।

समस्त वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच की ओर से नरेन्द्र बैरागी को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की गई।

उक्त जानकारी वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच की जिला मीडिया प्रभारी भानुप्रिया बैरागी ने प्रदान की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE