पिपलियामंडी। नगर के मांदलिया परिवार में उस समय शोक की लहर छा गई, जब संतोष बाई मांदलिया का 7 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।
संतोष बाई मांदलिया, रमेशचंद की धर्मपत्नी थीं। वे मनीष, रवि पोरवाल (पत्रकार) एवं दिलीप की पूज्य माताजी तथा रिया की दादीजी थीं। परिवारजनों ने बताया कि उनके निधन से मांदलिया परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
आज होगा उठावना कार्यक्रम-
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उठावना कार्यक्रम 8 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 1 बजे पोरवाल धर्मशाला, पिपलियामंडी में आयोजित किया जाएगा। मांदलिया परिवार ने परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से उठावना कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
शोकाकुल- समस्त मांदलिया परिवार, ढाबला वाला, पिपलियामंडी।