BREAKING NEWS
स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<     BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल,.. <<     KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा,.. <<     KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : कुंभलगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर लॉयंस क्लब.. <<     BIG NEWS : 10 साल से फैला रखा था नशे का नेटवर्क,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 11:19 am
NEWS : श्रीराम सन्या घाट विकास समिति की बैठक संपन्न, आयोजित मेले की हुई प्रशंसा, मंदिर एवं घाट के विकास पर हुई चर्चा, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

मनोहर थाना। श्रीराम सन्या घाट विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश मीणा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा, बैठक समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद खंडेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 
इस अवसर पर समिति के संरक्षक भंवरलाल मेवाड़ा खेजड़ा द्वारा बैठक की कार्यवाही संपन्न की गई। जिसमें बाल हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार करने की योजना बनाई गई तथा आम रास्ता दुरुस्त करने के लिए सीसी रोड करने के लिए पूर्व विधायक कैलाश मीणा को पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव अनिल मेवाड़ा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर चुरेलिया ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायत सरेडी दोनों पंचायत के सरपंच उपस्थित रहे। पवन मीणा सरेडी, धर्मेंद्र बैरागी चुरेलिया उपस्थित रहे। सन्या घाट में रहकर सेवा देने वाले भगत देवीलाल का स्वागत समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया तथा पूर्व कोषाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा का भी स्वागत किया गया। समिति में नए सदस्य जोड़ने पर विचार किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरेड़ी द्वारा एवं चुरेलिया द्वारा लगाए गए मेले की सराहना समिति के सदस्यों ने की। 

श्रीराम सन्या घाट विकास के लिए समिति 2001 से निरंतर कार्य कर रही है। सबसे पहले समिति के अध्यक्ष भंवर लाल मेवाड़ा खेजड़ा थे उन्होंने बताया कि सन 1956 में बहुत बड़ा यज्ञ संत श्री मुक्ति दास जी महाराज द्वारा संपन्न हुआ था। उसके बाद 2001 में संत श्री अभिराम दास जी त्यागी हरनावदा शाहजी के द्वारा संपन्न हुआ तथा उस यज्ञ के दौरान माचलपुर के समीप कोडके एमपी वाले संत श्री का आगमन हुआ था। यह मंदिर पौराणिक मंदिर है तथा बुजुर्गों ने बताया है कि भगवान की सेना आई, उसके प्रमाण पद चिन्ह के रूप में सन्या घाट की शिलाखंड के ऊपर पर मौजूद है। मुख्य अतिथि कैलाश मीणा ने समिति द्वारा बताए गए कार्यों को पूर्ण कर जनहित में कार्य करवाने पर जोर दिया। ग्राम पंचायत सरेड़ी तथा चुरेलिया द्वारा स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। राजेंद्र वर्मा, हरिमोहन मीणा, बृजमोहन मीणा, पटेल रंगलाल मीणा, महावीर प्रसाद शर्मा, रामदयाल मीणा, प्रभुलाल लोधा, लालचंद गॉड, रामविलास मीणा, अध्यापक गोविंद लोधा, मोतीलाल मेवाड़ा, जगमाल खां, इसराइल का उपसरपंच सचिव सत्यनारायण मीणा, मदनलाल मीणा ,छीत्रलाल मीणा, पूर्व सरपंच रामलाल पारेता, बनकट जैन, साहब महंत मुकेश दास सहित कई अन्य क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग प्रदान किया।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE