मंदसौर (मल्हारगढ़)। मल्हारगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय की 52 सीटर बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। वहीं कुछ बसों के बिना नंबर प्लेट सड़कों पर संचालित होने का दावा भी किया जा रहा है।
इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यातायात नियमों की कथित अनदेखी किए जाने की बात कही गई है। वीडियो में बसों में क्षमता से अधिक बच्चों के बैठने और कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
यदि वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो यह मामला स्कूली बच्चों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसे में संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है।
(नोट- समाचार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष एवं प्रशासनिक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर समाचार को अद्यतन किया जा सकता है।)