नीमच। दाउदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु डा. सैयदना अली कादर मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब के जन्मदिन पर निकले चल समारोह का शहर कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रदेश सचिव उमराव सिंह, ज़िला महामंत्री ओम शर्मा, शहर अध्यक्ष मुकेश कालरा, मनोज लोढ़ा, विमल नागौरी, पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी, राकेश सोनकर, राजू शर्मा नाकेदार गजेंद्र यादव, राजेंद्र शर्मा, बद्री प्रसाद आचार्य, विक्रम घेंघट, प्रदीप गुर्जर सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।