रामपुरा। नगर में रैगर समाज द्वारा अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भगवान श्री इंद्र देव को प्रसन्न करने के उद्देश्य से सामूहिक उज्जैनी का भव्य आयोजन किया गया। डीजे, ढोल और भजन-कीर्तन के साथ निकली उज्जैनी में समाज के लोगों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, रामपुरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सभी ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर भगवान श्री इंद्र देव से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाजजनों ने क्षेत्र में समय पर वर्षा, अच्छी फसल और सभी के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।