BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 1:15 pm
NEWS : बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित श्री कालभैरव जन्मोत्सव पर लक्खा की भजन संध्या और शोभायात्रा 16 को, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री कालभैरव जन्मोत्सव के अवसर पर 16 नवंबर बुधवार को बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देव स्थल पर हवन, पूजन, अनुष्ठान , शोभायात्रा व भजन संध्या का आयोजन होगा। 
यह जानकारी देते हुए भोपाजी बाबूलाल जटिया, सतखंडा ने बताया कि बोजुन्दा में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में श्री काल भैरव ( श्री काला बावजी) मंदिर में प्रातः 9  बजे हवन अनुष्ठान व मध्यान्ह 1 बजे नीरजा मोदी स्कूल से मंदिर स्थल तक श्री भैरव जी की शोभा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। सायंकाल 4 बजे प्रसाद के पश्चात रात्रि 8 बजे से निंबाहेड़ा वाले शंकर सिंह लक्खा की भजन संध्या होगी।

श्री काल भैरव अष्टमी 16 नवंबर को श्री काला बाबजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां की जा रही है।पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित श्री काला बावजी (काल भैरव जी) अति प्राचीन और चमत्कारिक देवस्थल है। यहां प्रत्येक शनिवार को बावजी की गादी लगती है, और माह की प्रत्येक अष्टमी को श्री कालिका माता जी की गादी लगती है।

उल्लेखनीय है कि अति प्राचीन इस धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है, और दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के आसपास ही नहीं, बल्कि राजस्थान सहित मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति पर धन्य होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE