BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 3:23 pm
BIG NEWS : नगर पालिका परिषद की दूसरी बैठक और नपा उपाध्यक्ष रंजना परमाल की चेतावनी, जानिये किस बड़े मुद्दें पर कल आमने-सामने होंगे भाजपा-कांग्रेस के पार्षद, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की कल 18 नवंबर को दूसरी बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में शहर के दो बड़े मामलों को लेकर हंगामा होने की संभावना बन रही है। भाजपा के बोर्ड को घेरने की कांग्रेस पार्षदों ने तैयारियां भी पूरी कर ली है। 
 
नगर पालिका परिषद नीमच में भाजपा का बोर्ड है। यहां नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा सहित भाजपा के कुल 23, कांग्रेस के 14 व 03 निर्दलीय पार्षद चुनकर आए थे। भाजपा ने चुनाव में बंगला-बगीचा समस्या का निपटारा करने का वादा कर बंगलावासियों से वोट देने की अपील की थी। शहर की इस जटिल समस्या के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए जनता ने भी एक बार फिर भाजपा को मौका दिया है। इसके बाद जब भाजपा का बोर्ड बना और परिषद की पहली बैठक हुई तो बंगला-बगीचा का प्रस्ताव गायब था। हमेशा की तरह जनप्रतिनिधियों ने इस बार भी जनता के साथ छल किया। अब जब 18 नवंबर को परिषद की दूसरी बैठक होने जा रही है तो भाजपा की ही नपा उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। 

उनके द्वारा दिए गए बयान में उन्होंने यह साफ कहा है कि यदि इस बार बंगला-बगीचा समस्या के प्रस्ताव को बैठक में नहीं रखा तो वे सबसे पहले इस बैठक का बहिष्कार करेंगी। उनका ये बयान सामने आते ही नपा में काबिज भाजपा के बोर्ड में भी हलचल मच गई। इसके अलावा भाजपा कार्यालय के लिए दी जाने वाले भूमि का मुद्दा भी भाजपा की बैठक में उठने वाला है। कांग्रेस पार्षदों ने भी भाजपा कार्यालय के लिए दी जाने वाली भूमि के विरोध में जोर-शोर से आवाज उठाने की तैयारियां कर ली है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE