BREAKING NEWS
VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 3:45 pm
KHABAR : मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा के तत्वाधान में जनपद वार्ड नं 20 का भव्य युवा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ संपन्न, पढ़े खबर

Share On:-

जावद। महामाया मोडी माता परिसर के पास स्थित ग्राउंड पर क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के मार्गदर्शन में जनपद वार्ड 20 का युवा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश पवार आंकली द्वारा किया गया। 

टूर्नामेंट सफल बनाने के लिए जनपद वार्ड नं 20 के तत्वधान में टीम गठित की गई। जिसमें जनपद प्रतिनिधि जगदीश मालवीय उपरेडा, किशन पटेल मीणा बरखेड़ा, कारूलाल राठौर उपसरपंच, दिलीप मेघवाल, निलेश धनुका मोडी प्रमुख आयोजित कमेटी बने। पांच दिवसीय टूर्नामेंट जिसमें क्षेत्र की ग्रामीण क्रिकेट टीमों ने बढ़-चढ़कर सहभागीता की और खेल प्रदर्शन कर क्षेत्र की जनता का उत्साहवर्धन किया। 

क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन अंतिम दिन फाइनल में क्रिकेट टीम ने इस प्रकार बनाई जगह भरबढ़िया टीम ने 10 ओवर मे ऑल आउट होकर 60 रनो का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करते हिंगोरिया की टीम ने मात्र 4 विकेट खोकर 8 ओवर में ही खेल को खत्म कर टूर्नामेंट विजेता बनी। उसके बाद कमेटी ने मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ, प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को 10000 रूपये पुरस्कार क्रिकेट कमेटी मंच से मुख्य अतिथियों द्वारा फूल माला खिलाड़ियों को पहनाकर पुरस्कृत किए गए। 

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अतिथि अर्जुन माली भाजपा मंडल, मुकेश पाटीदार मोड़ी माता विकास समिति अध्यक्ष, जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष गोपाल चारण,  राधेश्याम पाटीदार उपसरपंच उपरेडा, भंवर सिंह चुंडावत, रूपनारायण सरपंच प्रतिनिध गोटू बन्ना पालराखेडा, दशरथ पाटीदार भरबढ़िया जनपद वार्ड 4  प्रतिनिधि नीमच, भूपेश देवड़ा नगर अध्यक्ष, अनिल राठौर, नारसिंह कनावत पार्षद सरवानिया महाराज के साथ ग्राउंड में कई क्रिकेट समर्थक व मोडी, पालराखेडा, सेमली, उपरेडा के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE