नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा फरार आरोपीयों कि धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना नीमच केंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस एस कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक फूलसिंह परस्ते के निर्देशन में योगेन्द्रसिंह सिसौदिया थाना प्रभारी थाना नीमच केंट की टीम द्वारा सायबर सेल कि मदद से कार्यवाई करते हुए टीम घटीत कर रवाना होकर थाना खेडी दोला बांसकुला मानेश्वर जिला हरियाणा पहुंची जहा पर संबंधित थाने की मदद से थाना नीमच केंट के अप क्र 230/22 धारा 420, 419 भादवि में फरार आरोपी पन्नालाल पिता गोकुल प्रसाद कोरी उम्र 47 साल नि 70 बी असिस्टेट लाईन बिरला नगर ग्वालियर हाल मुकाम बंशीलाल का मकान महादेव मंदिर के पास खेड़ीदौला बासकुला मानेश्वर जिला गुडगांव हरियाणा से 5000 ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उक्त कार्यवाई में इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह सिसोदिया थाना प्रभारी नीमच कैंट, पीआर बिरेन्द्रसिंह तोमर, आर मन्नु जाट, आर कुलदीप सायबर सेल नीमच का महत्वपूर्ण योगदान रहा।