BREAKING NEWS
KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 12:58 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी ने ट्री गार्ड रिपेयरिंग कर मनाया नववर्ष, तिरंगा शाखा के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल में की पौधों की सुरक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी अपनी तिरंगा शाखा के अंतर्गत निरंतर साप्ताहिक अभियान चलाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वछता आंदोलन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण अभियान चला रही है। जिसके सार्थक परिणाम शहर में दिखने भी लगे हैं। 
ग्लोबल वार्मिंग के कारण आज सबसे महती आवश्यकता पर्यावरण संरक्षण करना है और इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु आज आम आदमी पार्टी ने अपनी तिरंगा शाखा वार्ड नंबर 12 में नीमच के सबसे बड़े खेल मैदान हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में लगाकर पूर्व से रोपित पौधों में लगे क्षतिग्रस्त ट्री गार्ड को नई जालियां लगाकर रिपेयरिंग कर नववर्ष का स्वागत किया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने जानकारी में बताया कि उक्त स्थल पर हम निरंतर श्रमदान कर वृक्षों को बड़ा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और उसी का परिणाम है कि वर्षा ऋतु के बाद पूर्व में हमने यहां तिरंगा शाखा लगाकर गाजर घास कटीली झाड़ियां काटकर परिसर को स्वच्छ किया था अब दूसरे चरण में हम फुटबॉल क्रिकेट बॉल लगने से जो ट्री गार्ड छतिग्रस्त हो गए हैं उनको नई जालिया लगाकर रिपेयरिंग कर रहे हैं जिससे कि पालतू जानवर पेड़ों को नुकसान न पहुंचाएं।
तिरंगा शाखा प्रमुख बालचंद वर्मा ने कहा कि आज हमने उक्त मैदान में 25 ट्री गार्डों में जालिया लगाकर ट्री गार्डों को  नया रूप प्रदान किया है ।साथ ही हम यहां खेलने वाले खिलाड़ियों से भी निवेदन करना चाहते हैं कि बाउंड्री किनारे लगे पेड़ पौधों की सुरक्षा करने में अपनी अपनी सहभागिता निभाएं।
आज की तिरंगा शाखा में नवीन कुमार अग्रवाल, बालचद वर्मा, जाकिर हुसैन, जाबिर  खान, सीताराम शर्मा, हंसराज प्लास ,प्रकाश बानोदा, हरीश उपाध्याय एवं अन्य साथियों ने श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE