BREAKING NEWS
REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 2:21 pm
KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व गांधीजी पर माल्यार्पण कर मनाया नव वर्ष, कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। आज गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय नीमच पर कांग्रेसजनों द्वारा नए वर्ष में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की नई सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
जैसा की विदित है मध्यप्रदेश में ब्लाक स्तर पर कांग्रेसजन नववर्ष में प्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने हेतु निष्ठा से काम करने का संकल्प ले रहे हैं। जिला कांग्रेस नीमच के मार्गदर्शन में प्रत्येक ब्लाक स्तर पर कांग्रेसजन गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नववर्ष में मप्र में सरकार बदलने एवं कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 

कांग्रेस नीमच के नेताओं द्वारा बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेसजन संकल्प के साथ नववर्ष की शुरुआत करेंगें। इसी के तहत नया साल नई सरकार, नया साल कांग्रेस सरकार और नया साल कमलनाथ सरकार संकल्प लिया गया। कांग्रेसजनो का कहना है कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसानों को उपज की सही कीमत नहीं मिल रही है तो युवा बेरोज़गारी से परेशान हैं। आम आदमी महंगाई के बोझ से दबा जा रहा है तो महिलायें स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। छोटे व्यापारियों के काम धंधे चौपट हो गये हैं। जीएसटी की मार से कोई वर्ग अछूता नहीं है। कांग्रेस पार्टी अन्य कई मुद्दों के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को हर स्तर पर उठायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE