BREAKING NEWS
KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 12:22 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में मनाया गया मंडल अध्यक्ष माली का जन्मदिन, मिठाई खिला कर दी बधाई, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। मोरवन सरवानिया मंडल के मंडल अध्यक्ष माली का जन्मदिन कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया गया। 

रविवार को सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली का जन्मदिन होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वह इष्ट मित्रों ने पाटीदार कॉन्प्लेक्स में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री व जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक  ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में साफा बांधकर व केक काट कर मनाया। 

इस दौरान मंत्री सखलेचा ने मण्डल अध्यक्ष माली को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। यह इनके सरल स्वभाव व व्यक्तिगत विचारों का ही परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी एक समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता पूरी लगन, निष्ठा और अनुशासन से पार्टी के काम में जुटा रहता है। पार्टी का कार्य करते हुए कार्यकर्ता अपने आप को सौभाग्यशाली समझता है। कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति इसी समर्पण ने आज भाजपा को नंबर एक के पायदान पर पहुंचा दिया है। 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने भी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को आप लोगो ने जो प्यार स्नेह दिया इसका मैं हमेशा आभारी रहूंगा। 

इस अवसर पर जावद, बावल, मेलानखेड़ा, मोरवन, आमलीभाट, ढाबा, बराड़ा, बांगरेड, मोड़ी रूपपुरा के पार्टी कार्यकर्ता व इष्ट मित्र सहित सरवानिया महाराज के सांवलिया पदयात्रा मित्र मंडल, नगरपरिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, विधायक प्रतिनिधि सुरेश जाट, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश कुमार देवड़ा, मोड़ी माताजी मन्दिर समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार पाटीदार, नगरपरिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, पार्षद प्रतिनिधि नाहर सिंह कानावत, अर्जुन पाल, दिनेश सालवी, कैलाश राठौर, सुरेंद्र जाट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE