BREAKING NEWS
KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 6:22 pm
NEWS : भाजपा की जन आक्रोश महासभा को लेकर बैठक संपन्न, प्रभारियों की नियुक्ति कर दायित्व सौंपा गया, पढ़े खबर 

Share On:-

पिंडवाड़ा। समीपवर्ती बामनवाडजी मंदिर में सोमवार को भाजपा की राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश महासभा को लेकर पिंडवाड़ा आबू विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महासभा आयोजन पर प्रभारियों की नियुक्ति एवं दायित्व सौंपा गया। विधानसभा मीडिया प्रभारी विनोद दवे ने बताया कि भाजपा का गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली के बाद विधानसभा क्षेत्र में महासभा के आयोजन पर बैठक आयोजित की गई। 

प्रभारी शैलेंद्र चौहान, सभा प्रभारी विधायक समाराम गरासिया, संयोजक किरण पुरोहित, सह संयोजक दुर्गाराम गरासिया व प्रधान नितीन बंसल के आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई। जिसमे सात जनवरी को पिंडवाड़ा के शक्तिमाता स्थल पर महासभा आयोजन करने का निर्णय लिया गया साथ ही विभिन्न दायित्वों के प्रभारी नियुक्त किए गए। वही सरकार की विफलताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का पूरा खाका बैठक में तय किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के देहांत पर मौन रखकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

इस दौरान किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरपतसिंह, पिंडवाड़ा नगर अध्यक्ष महावीर यति, रोहिड़ा मंडल अध्यक्ष रोहित रावल, सरूपगंज मंडल अध्यक्ष रूपाराम देवासी, झाडोली मंडल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत, झाडोली मंडल महामंत्री कालूराम सेन, अर्जुन पुरोहित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, रमेश भाटिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, हीरालाल चौधरी, भुवनेश पुरोहित, रतनलाल गरासिया, पवन राठौड़, सलीम खान, रेणु वर्मा, हिम्मत पुरोहित सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कमेटी प्रभारियों की नियुक्ति-

प्रचार प्रसार प्रभारी- कालूराम सेन, जितेंद्रसिंह पंवार व कमलेश पुरोहित, मीडिया प्रभारी- विनोद दवे, विक्रम पुरोहित व भंवरलाल मेघवाल, वाहन प्रभारी- पवन राठौड़, रमेश रावल मालेरा व हीरालाल चौधरी, टेंट व पानी व्यवस्था- रमेश भाटिया व योगेश रावल, बेनर व होल्डिंग प्रभारी- महावीर यति व भवरलाल मेघवाल, मंच संचालन- भुवनेश पुरोहित, रमेश चौहान व अर्जुन पुरोहित, सुरक्षा व्यवस्था- दुर्गाराम गरासिया व सलीम खान, पार्किंग व परमिशन प्रभारी- एडवोकेट जोगेंद्र व भवरलाल मेघवाल को नियुक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE