BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 4:34 pm
KHABAR : सरवानिया महाराज में भारतीय जनता पार्टी का सुघोष मंडल परीक्षण वर्ग हुआ संपन्न, सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार को लेकर हुई चर्चा, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर  

Share On:-

सरवानिया महाराज। भारतीय जनता पार्टी सुघोष मंडल परीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक जिले में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग द्वारा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया व आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं को आज सरवानिया महाराज नगर परिषद के पास कोविड केयर सेंटर डोम में सुघोष मण्डल अभियान के तहत परीक्षण वर्ग दिया गया। जिसमे प्रभारी आकाश सिंहल व जिला मंत्री सतीश व्यास आईटी सेल प्रभारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके पश्चात परीक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ। 

आईटी सेल प्रभारी आकाश सिंहल ने बताया कि हमें टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच व शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक आम लोगों तक पहुंचानी है। प्रभारी सतीश व्यास ने कहा कि पहले के समय कांग्रेस सरकार में रोड की स्थित बहुत खराब थी और आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर छोटे-छोटे गांव में पक्की सड़क बन गई है। कांग्रेस सरकार में बिजली तीन घंटा मिलती थी वो भी सही से नहीं मिलपाती थी उसमे भी बार बार कटौती हो जाती थी, लेकिन आज भरपूर बिजली मिल रही है। संबल योजना में गरीब से गरीब व्यक्ति की अकस्मात मृत्यु होने पर दो लाख की सहायता मिलती है वो गरीब व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी राहत होती है, भारतीय जनता पार्टी आज अनेक योजनाओं के माध्यम से छोटे-छोटे व्यक्ति को सहायता पहुंचाने का काम कर रही है। 

मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने बताया कि सोशल मीडिया अपनी बात और अपने विचारों को रखने का एक ऐसा माध्यम है। जिसको कम समय में ही हजारों लोगों में भेज सकते हैं। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार की योजनाओं को हम अपने सोशल मीडिया भेजना है। 

प्रशिक्षण शिविर के अंत में आभार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश पंवार ने किया। संचालन रूपेंद्र सिंह जैन नगर परिषद अध्यक्ष ने किया। 

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि नाहरसिंह कानावत, दिनेश सालवी, पूनमचंद कहार, महेश जाट, राहुल राणावत, राकेश नाथ, बादल भाटी, कमलेश पाटीदार, सुरेंद्र जाट, बबलू भट्ट, राजूलाल मेघवाल, पंकज पाटीदार, रमेश मेघवाल, तुलसीराम धनगर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE