BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2023, 5:39 pm
KHABAR : शासकीय महाविद्यालय में संकाय वृद्धि को लेकर विद्यार्थी परिषद ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम दिया ज्ञापन, महाविद्यालय में सुविधाओं का अभाव, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। कस्बा स्थित शासकीय महाविद्यालय में संकाय वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर गुरुवार को विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में संकाय वृद्धि के साथ ही पर्याप्त शिक्षा व्यवस्था ना होने तक बायोमेट्रिक उपस्थिति सिस्टम बंद करने और लड़कियों के लिए अलग से शौचालय बनाने की मांग की गई।

इस बाबत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री स्पर्श लसोड़ ने बताया कि महाविद्यालय में पर्याप्त संकाय व्यवस्था नहीं है। जबसे महाविद्यालय शुरू हुआ है तब से एकमात्र कला संकाय पर आधारित पढ़ाई होती है, जबकि यहां विज्ञान और कॉमर्स की पढ़ाई शुरू करने की मांग शुरू से ही की जाती रही है।

स्पर्श लसोड़ ने बताया कि ज्ञापन में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान तथा कॉमर्स की पढ़ाई करने की मांग की गई है। छात्र स्पर्श का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थी या तो पढ़ाई छोड़ देते हैं या फिर विज्ञान और कॉमर्स की पढ़ाई के लिए उन्हें 90 से 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसी तरह छात्र निखिल तिवारी ने बताया कि महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी होना चाहिए, जबकि यहां पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

छात्रा गोरी ग्वाला ने बताया कि महाविद्यालय में लड़के और लड़कियों के लिए एक ही शौचालय है जिससे लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए महाविद्यालय में लड़कियों के लिए अलग व्यवस्था होना चाहिए।
हालांकि महाविद्यालय प्राचार्य सोनिया कोसर ने बताया है कि शौचालय की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है, और अगले एक माह में लड़कियों के लिए अलग व्यवस्था हो जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE