BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2023, 3:31 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी सरवानिया-मोरवन मंडल की श्री श्याम बाबा की भव्य भजन संध्या के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक हुई संपन्न, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। भारतीय जनता पार्टी सरवानिया मोरवन मण्डल के कार्यकर्ताओं की आगामी 15 जनवरी को जावद में आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में 15 जनवरी को मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री व जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं मित्र मंडल द्वारा जावद कृषि उपज मंडी में श्री श्याम भव्य भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर मोरवन डाक बंगले पर जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली व मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू ने सभी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनसे से चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या में मोरवन मण्डल की धर्म प्रेमी जनता को भजन संध्या में आने का न्योता दिया। 

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि जावद में पहली बार राजनीति से हटकर एक बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। जिसमें भजन गायक कन्हैयालाल मित्तल चंडीगढ़ और साक्षी अग्रवाल जयपुर द्वारा बाबा श्याम के मीठे मीठे भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस भव्य आयोजन में आप सभी को सह परिवार पधार कर आयोजन को सफल बनाना है। 

इस अवसर पर जिला मंत्री दिनेश अहीर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश पंवार, भरत जाट, भोपाल सिंह, समरथ रावत, महेश दास बैरागी, महावीर सिंह रानी पुरिया, प्रतापसिंह चुंडावत, मदनलाल भट्ट, मदन नागदा, प्रद्युम पाटीदार, मनोहर दास बैरागी, बंटी कीर, राकेश नाथ, सुरेंद्र जाट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE