BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 4:22 pm
KHABAR : पीजी कॉलेज में हुए विवाद को लेकर कांग्रेस अजा विभाग और भाराछासं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। झूठी रिपोर्ट निरस्त कराने और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी किये जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग एवं एनएसयूआई नीमच के कार्यकर्ताओं ने एसपी सूरज वर्मा को ज्ञापन सौंपा। 

जिला पुलिस कार्यालय पर दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि लोकेश यादव, नितेश यादव, सोहेल शेख, तथा राकेश गुर्जर पर कल वॉलीबॉल खेलते समय प्रदीप ग्वाला, रवि ग्वाला, शुभम बागड़ी एवं अमन बागड़ी ने पीजी कॉलेज नीमच में हमला कर मारपीट की। जिसके कारण लोकेश और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी एफआईआर शाम को नीमच सिटी थाने में दर्ज करा दी गई थी। 

ज्ञापन में कहा गया कि द्वेषतापूर्वक अमन मेहर नाम का युवक जो कि इस विवाद के वक्त वहां मौजूद ही नहीं था उसके द्वारा झूठी रिपोर्ट लिखवाई गई है। कांग्रेस द्वारा ज्ञापन में मांग की गई कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा लिखवाई गई रिपोर्ट को निरस्त किया जाए। एनएसयूआई ने मांग की है कि कॉलेज के सीसीटीवी कैमरा में जो फुटेज आए हैं उस फुटेज के आधार पर जांच की जाए। पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा द्वारा आश्वस्त किया गया कि निष्पक्ष जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। 

ज्ञापन के समय पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमराव सिंह गुर्जर, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष महेश वीरवाल, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश कालरा, ओम शर्मा, योगेश प्रजापत, बलवंत यादव, अमर सिंह जयन्त, महेश यादव एवं एनएसयूआई और कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पर मौजूद रहे। ज्ञापन का वाचन महेश वीरवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE